आगरा, अप्रैल 16 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम में क्षमता संवर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन), डोर-टू-डोर कलेक्शन, सार्वजनिक सहभागिता एवं फीडबैक प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक वार्ड में स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराया जाए और कलेक्शन व्यवस्था को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए।इसके यह भी पढ़ें- अर्बन चैलेंज फंड के तहत बड़े निवेश का मार्ग खुलेगा अलावा ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.