हरदोई, मई 7 -- पिहानी। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सफाई कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और कार्यालय स्टाफ के साथ स्वच्छता से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वच्छ सर्वेक्षण की टूल किट के अनुसार डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सूखे और गीले कचरे का पृथक्करण, गीले कचरे से कंपोस्ट तैयार करना तथा सूखे कचरे को एमआरएफ सेंटर पर अलग-अलग प्रोसेस करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा खुले में पेशाब और शौच पर रोक लगाने, वार्डों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। ईओ ने सभी कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में बे...