स्वच्छ सर्वेक्षण: सफाईकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर कैपेसिटी बिल्डिंग विषय के तहत गुरुवार को नगर निगम परिसर में सफाई मित्र (सफाईकर्मी) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर सफाईकर्मियों को सफाई उठाव से लेकर सेग्रिगेशन और सफाई के बाद डंपिंग स्थल पर चूना और ब्लीचिंग के छिड़काव, डस्टबिन की सफाई आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान सफाईकर्मियों को विशेष यूनिफॉर्म जिसमें रबर से बने दस्ताना, जैकेट, ट्राउजर, बूट आदि शामिल हैं, का इस्तेमाल भी सुनिश्चित करने को कहा गया। इधर लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया सफाई व्यवस्था के लिए लागू होने वाले नए मॉडल आरएफपी में सफाईकर्मियों के लिए यूनिफॉर्म का भी प्रावधान किया गया है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.