स्वच्छ शहर रखने को किया गया प्रशिक्षित
मधुबनी, जून 24 -- मघुबनी। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में जिले के सभी नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में नगर निगम, फुलपरास और घोघरडीहा नगर पंचायत के पार्षदों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि दूसरी पाली में झंझारपुर नगर परिषद, जयनगर और बेनीपट्टी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप नगर आयुक्त जफर इकबाल, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता गतिविधियों को बनाएं जन आंदोलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.