गिरडीह, मई 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए सिविल सोसायटी की बैठक शनिवार को नगर निगम में हुई। जिसमें नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था में आमलोगों के साथ सिविल सोसायटी की भी भूमिका को अति महत्वपूर्ण करार दिया। मंत्री ने कहा कि सोसायटी के माध्यम से भी आमलोगों में सफाई के प्रति चेतना व जागरुकता लाई जाएं। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में सबको आगे आने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सोसायटी इसपर जागरुकता लाएं और शहर कैसे स्वच्छ बनाएं। इसपर काम करें। इसके पूर्व सोसायटी के सदस्यों ने शहर की सफाई व्यवस्था, पर्यावरण सुदृढ़ीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था आदि पर मंत्री को अवगत कराया और सुझाव भी दिए। कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने में आमलोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.