किशनगंज, दिसम्बर 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा द्वारा समिति के सदस्यों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग भारत सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है, जो विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, शौचालय, हाथ धोने की सुविधा, रख-रखाव, व्यवहार परिवर्तन तथा पर्यावरणीय स्थिरता जैसी श्रेणियों में स्व-मूल्यांकन एवं सुधार को प्रोत्साहित करती है। 2025-26 में कार्यक्रम के तहत किशनगंज जिले के कुल 1278 विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर स्व-नामांकन कराया गया...