बेगुसराय, अप्रैल 22 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच 28 बरौनी में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 पौधे लगाए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विश्व पृथ्वी दिवस पर मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान विद्युत और सभी प्रकार की उर्जा का बिना किसी अपव्यय के जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और स्वच्छ, हरित और नवीनीकरण उर्जा को बढ़ावा देने तथा अपने दैनिक जीवन में सतत प्रथाओं को अपनाने को लेकर श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.