शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- शाहजहांपुर। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत लोधीपुर स्थित एएनएमटीसी सेंटर में नगर निगम की ओर से वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, वार्ड पार्षद रुपेश वर्मा अन्नू और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। वार्ड पार्षद ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य वार्डों में स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण और हरित क्षेत्र बढ़ाने को बढ़ावा देना है। इस दौरान एएनएम सेंटर की छात्राओं को कूड़ा सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग और दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और हरित शहर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...