धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद ने बुधवार को जिला स्कूल बाबूडीह में छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बच्चों के लिए चित्रांकन व लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 56 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। क्लीन एयर पर चर्चा कर जानकारियां दी गईं। मौके पर प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के विवेक कुजूर, क्षेत्रीय पदाधिकारी निराला बास्की, सहायक अभियंता सौगात महतो के अलावा विनय कुमार गोरा व शिव प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे। चित्रांकन में साजन कुमार, तैबा सकील व निभा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा लेखन में आकांक्षा कुमारी, संध्या कुमारी व सदाब आलम प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.