मऊ, मार्च 29 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत दोहरीघाट स्थित पर्वती महिला महाविद्यालय में शनिवार को स्वच्छ ग्राम निर्मल नदी स्वच्छता सैनिकों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल घर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह एक व्यवहार है। जो गांवों से निकलकर पूरे वातावरण में फैलता है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और एक स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने सभी स्वच्छता कर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.