स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : प्राचार्य
रामगढ़, जून 30 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर समाज को स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया।
स्वच्छता का संदेश रैली में कक्षा नवमी के लगभग 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एकल-उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज तथा स्वच्छ भारत के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रैली का सफल आयोजन वरिष्ठ अध्यापक हरेंद्र कुमार सिंह व रजनीश पाठक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर लेकर नगर भ्रमण किया तथा आकर्षक नारों के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों का उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.