हाजीपुर, फरवरी 28 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया गया। जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। शुक्रवार का फाइनल मैच लालगंज नगर परिषद कर्मी अधिकारी टीम एवं सभापति वार्ड पार्षद टीम के बीच खेला गया। जिसमें अधिकारी कर्मी टीम ने सभापति वार्ड पार्षद टीम को 43 रनों से हराया। टॉस जीत कर नगर परिषद अधिकारी कर्मी टीम ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 16 ओवर मे 175 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी सभापति एवं वार्ड पार्षद टीम 132 रन पर सिमट गई। वार्ड पार्षद सुजीत कुमार को मैन ऑफ द सीरीज और चंदन कुमार को मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला। एडीएम वैशाली संजय कुमार ने उप विजेता टीम के कप्तान कंचन कुमार साह और विजेता टीम के कप्तान कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार को कप प्रदान किया। इसके साथ ही सभी खिलाड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.