स्वच्छ योद्धा बने मोहम्मद दानिश कुरैशी
हापुड़, जून 27 -- नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने डा. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मोहम्मद दानिश कुरेशी को मेरठ मंडल का स्वच्छता योद्धा नामित किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को सुबह 6 से 10 बजे तक मेरठ मंडल की दो नगर निगमों और 61 नगरपालिकाओं की ऑनलाइन सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर शासन को सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जन जागरुकता का महत्तपूर्ण अभियान बताते हुए स्वच्छता के प्रति सभी से सहयोग की अपील की है। इस दौरान उनकी नियुक्ति होने पर जनप्रतिनिधियों ,नगरपालिका अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- स्वच्छ योद्धा बने मोहम्मद दानिश कुरैशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.