स्वच्छ भारत मिशन से आई टीम ने किया निरीक्षण
एटा, मई 27 -- स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रदेश सरकार की टीम की ओर से आई टीम ने वार्ड एवं विद्यालयों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी निरीक्षण किया। आई टीम के प्रमुख अभय मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के नगर के श्रीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राइमरी पाठशाला शेरगंज के साथ-साथ आधा दर्जन वार्ड नाली नालों एवं सड़क पर मौजूद स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। स्वच्छता मिशन की टीम प्रभारी अभय मौर्य ने बताया कि गत वर्ष बीस हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में स्वच्छता मिशन के तहत जलेसर नगर पालिका क्षेत्र का 327 रैंक आई थी। इस दौरान सफाई निरीक्षक महेश यादव आईईसी कोऑर्डिनेटर विशाल गिरी, रंजीत कुमार सहित स्वच्छता मिशन के कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.