हरदोई, मई 6 -- सांडी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत धन आहरण के बावजूद अधूरे कार्य पाए जाने के मामले में निलंबित किए गए ग्राम प्रधान को करीब छह माह बाद बहाल कर दिया गया है। जिलाधिकारी की अंतिम जांच रिपोर्ट में कार्य संतोषजनक पाए जाने पर यह आदेश जारी हुआ। बीडीओ काजल ने बताया कि प्रधान के अधिकार बहाली का आदेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही आगे की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। बताया गया कि विकास खंड की ग्राम पंचायत खुटेहना से सतीश तिवारी प्रधान निर्वाचित हुए थे। ग्रामीण राधवेन्द्र ने 22 मई 2025 को जिलाधिकारी को शपथपत्र देकर प्रधान और तत्कालीन सचिव गौरव मिश्र पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी सेंटर के निर्माण में लगभग 6.52 लाख रुपये निकालने के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- पंचायतों ने 15 साल पुरानी ऑडिट रिपोर्ट नहीं की प्रस्तु...