जमशेदपुर, मार्च 20 -- जुगसलाई नगर परिषद में शहरी स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न वार्ड में जागरूकता अभियान शुरू है। नगर परिषद के कर्मचारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि, घरेलू कचरा सड़क किनारे नहीं फेंके। घर-घर से कचरा एकत्र करने वाली वाहन को दें। सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना हो सकता है। इधर, नगर परिषद के एक कार्यक्रम में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर चन्द्रलता जैन ने कूड़े का निपटारान और गीले कूड़े से खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी महिलाओं के समूह को दिया। उन्होंने कहा कि, महिलाएं स्वच्छता की प्रतिक है। सरकार की विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने में महिलाओं को भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में जुगसलाई नगर परिषद के दर्जनों कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...