गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए प्रदेश के 34 जिलों को धनराशि आवंटित की है। आवंटित की गई धनराशि में गोरखपुर और देवरिया जिला भी शामिल है। गोरखपुर जिले को 1.06 करोड़ और देवरिया को 1.38 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। मिशन निदेशक अमित कुमार सिंह ने भेजे पत्र में बताया है कि ऑनलाइन भुगतान प्रणाली एसएनए स्पर्श के माध्यम से प्रदेश के 34 जिलों को कुल 38.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि जनपदों की मांग के आधार पर स्वीकृत की गई है। निर्देश दिया गया है कि धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्यों में ही किया जाए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शौचालयों का जियो टैग भी कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.