स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिटीजन फीडबैक अभियान शुरू
कौशाम्बी, मई 18 -- भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सिटीजन फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नगरवासियों से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव और फीडबैक मांगे जा रहे हैं। इसी क्रम मे सोमवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने नगर पंचायत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश जारी किया। नागरिकों से अपील करते हुवे कहा कि वे नगर पंचायत द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता के प्रति अपना फीडबैक दर्ज करें। अधिकारियों ने बताया कि यह फीडबैक सीधे शासन तक पहुंचेगा और नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : रैंकिंग सुधारने को नगर परिषद ने झोंकी ताकत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.