रुडकी, अप्रैल 30 -- मंगलौर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आरआरआर सेंटर का उद्धघाटन नगर पालिका चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी से इस नेक कार्य में सहयोग की अपील की। नगर पालिका कार्यालय के सामने बनाए गए इस सेंटर में कोई भी व्यक्ति अपना किसी भी प्रकार का पुराना सामान जैसे कपड़े, जूते, पुरानी किताबें आदि जमा करा सकता है, ताकि उक्त सेंटर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सामग्री निःशुल्क प्राप्त हो सके। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी द्वारा नगर की आम जनता से भी अपील की गई कि वह इस नेक कार्य में नगर पालिका परिषद मंगलौर का सहयोग करें, ताकि जरूरतमंद लोगों उक्त सेंटर का लाभ उठा सके। यह भी पढ़ें- रोको-टोको अभियान से स्वच्छता की नई पहल, गुलाब का फूल देकर किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.