स्वच्छ भारत मिशन का तीन सितम्बर से काम ठप की चेतावनी
बलिया, अगस्त 30 -- बलिया, संवाददाता। स्वच्छता कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन और कंसलटेंट एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) जिला इकाई ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरह मानदेय व अन्य देयकों की मांग को लेकर तीन सितम्बर से काम ठप्प करने, 10 सितंबर से अनिश्चित कालीन धरना की चेतावनी प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग को दी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को यह कदम प्रदेश सरकार और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण उठाना पड़ा है।बताया जाता है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में प्रदेश में लगभग चार हजार कर्मचारी (आउटसोर्स) पर लंबे समय से तैनात हैं। इनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी 11 साल से नहीं की गई। जबकि जिम्मेदारियों विभागीय और पारिवारिक दोनों में इजाफा हुआ है। बढ़ती महंगाई के दौर में इनको परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.