स्वच्छ भारत अभियान के तहत भुसार में चला सफाई अभियान
चतरा, अप्रैल 29 -- लावालौंग प्रतिनिधि। एनबीजेके द्वारा एसबीआई संजीवनी के सहयोग से प्रखंड क्षेत्र स्थित कोलकोले पंचायतके भुसार गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भुसार उत्क्रमित मीडील स्कूल से हुई, जहां उपस्थित ग्रामीणों एवं किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान किशोरी स्वास्थ्य पर विशेष जानकारी दी गई और स्वच्छता के महत्व को विस्तार से समझाया गया। अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर एवं शौचालय की साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग से पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया गया। विभिन्न स्थानों पर फिनाइल एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव में 200 डेटॉल साबुन एवं 10 डस्टबिन का वितरण किया गया। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.