शामली, फरवरी 9 -- शहर के आरके पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा स्वच्छ भारत अभियान थीम के अंतर्गत एक दिवसीय तृतीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लोकेश कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा ने किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य लोकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करे। उन्होंने स्वयंसेवकों से स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.