सीवान, मई 28 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 में स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान के तहत सोमवार को जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी डॉक्टर विपीन कुमार ने की। नगर पंचायत कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 01 स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित इस आमसभा का मुख्य उद्देश्य नवगठित वार्ड के महिला एवं पुरुषों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में लोगों को साफ-सुथरा रहने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने तथा स्वच्छता से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि लोग चार प्रकार के कचरा डिब्बों का उपयोग करें और कचरे को सही स्थान तक पहुंचाने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- स्वच्छ भारत, सुंदर भारत अभियान के तहत वार्ड में जागरू...