बेगुसराय, सितम्बर 30 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों व रेलकर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर पेयजल गुणवत्ता की जांच अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशनों व कॉलोनियों में पानी की टंकियों, वाटर कूलर, वाटरटैप, वाटर फिल्टर, पेयजल वितरण बिंदुओं व पाइप लाइनों की नियमित सघन जांच और रख रखाव को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अभियान के तहत रेल के स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, जीवाणु संर्वधन परीक्षण व अन्य रासायनिक परीक्षण किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोनपुर मंडल में 319 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण, 21 जीवाणु संर्वधन परीक्षण व 06 रासायनिक परीक्षण किये गए हैं। यह भी पढ़ें- समस्तीपुर मंडल में जांची जा रही पानी की गुणवत्ता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...