सुल्तानपुर, अप्रैल 23 -- लंभुआ, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत लंभुआ तहसील क्षेत्र के तेरयें में चल रही हर घर जल योजना स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करने केजीएमयू लखनऊ की टीम गांव पहुंची। एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. सौरभ केजीएमयू के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने तेरये, गोपालपुर पट्टी,सुल्तानपुर तेरएं आदि कई राजस्व गांवों का दौरा किया। यहां कुल 617 एफएचटीसी कनेक्शन से प्रत्येक घर में हो रही जलापूर्ति का मूल्यांकन किया। टीम ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र तेरयें का भी निरीक्षण किया। पानी की गुणवत्ता, जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता, पानी समिति की सक्रियता और पहले-आज के पानी से स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव पर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पानी मिलने से बीमारियां कम हुई हैं और वे खुश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.