संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिक परिषद के तहत जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में सोमवार को वेणी माधव गोपी नाथ इण्टर कालेज बखिरा स्वच्छ पर्यावरण व स्वच्छ जीवन पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जनपद के आठ इण्टर कालेज के प्रतिभागी छात्र व सम्बधित शिक्षक मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्रो को पर्यावरण, स्वच्छता व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया। क्विज व पोस्टर प्रतियोगित में शामिल छात्रों को मेडल व प्रशस्ति दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेन्द्र द्विवेदी ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। संचालन मौलेन्दु पाण्डेय ने किया। मेहदावल़ विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। जो शुद्ध हवा, पानी और मिट्टी के माध्यम से बीमारियों को कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.