बलिया, फरवरी 3 -- रेवती। विश्व आर्द भूमि संरक्षण दिवस (वेटलैंड डे) पर वन विभाग की ओर से रविवार को रेवती दहताल खोड़बीर बाबा स्थल पर विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि पर्यावरणविद भुनेश्वर पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए आर्दभूमि का संरक्षण जरूरी है। इससे जलीय वनस्पतियों के अलावे भू-र्गभ जल की शुद्धि होती है। वहीं दूसरी ओर मछली पालन से रोजगार भी मिलता है। डीएफओ पृथ्वी राज केएसबी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कुछ लोग संरक्षण के बजाय कब्जा कर आर्द भूमि स्वरुप को बिगाड़ रहे है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा तभी आर्दभूमि को हम संरक्षित कर पाएगे। आरएनपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार के देख रेख में बच्चों के बीच आर्दभूमि संरक्षण पर आधारित चित्र प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर उप वनाधिकारी अनुज, एसडीओ अनुप कुमार तिवारी के अ...