आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़। नगर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन से संबंधित ऑडियो विजुअल के तहत विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...