स्वच्छ परिवहन के लिए वाहन निर्माता कंपनी को पत्र लिखा
किशनगंज, मई 12 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज स्थित ताराचंद धानुका अकादमी के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में अनूठी पहल करते हुए वाहन निर्माता कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूल परिवहन के लिए व्यावहारिक इलेक्ट्रिक वाहन विकल्प विकसित करने की मांग की है। टीडीए के संस्थापक ताराचंद धानुका ने विद्यार्थियों की इस मांग को उचित बताया है। विद्यालय द्वारा आयोजित इस छात्र-नेतृत्व अभियान में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर डीजल चालित स्कूल वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर चिंता जताई। विद्यार्थियों ने अपने पत्रों में भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ईवी स्कूल परिवहन व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में स्कूल परिवहन के लिए ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.