प्रयागराज, मई 25 -- सीडीओ हर्षिका सिंह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान कार्यों की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में नागरिक शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं और आप लोग योजनाएं बता रहे हैं। अगर किसी भी गांव में स्वच्छ पेयजल न पहुंचा तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था से कहा कि जहां-जहां विद्युत के संयोजन लिए जाने हैं, वहां धनराशि जमा करें। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि तत्काल विद्युत संयोजन की प्रक्रिया पूर्ण करें, जिन योजनाओं में भूमि नहीं मिली है जिला सम्वन्यक अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे के माध्यम से एसडीएम की बैठक कराकर निस्तारण कराएं। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य में तेजी लाएं, कार्यदायी संस्थाएं: डीएम कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा को क्षेत्र से प्राप्त हो रही पानी लीकेज और मोटर...