लातेहार, जून 5 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 1 से 5 जून तक स्वच्छ ग्राम-सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सुरक्षित स्वच्छता पद्धतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। अभियान के प्रथम दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। उप विकास डीसी सैय्यद रियाज अहमद ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े नियमों, ग्रामीण निकायों की भूमिका तथा जिम्मेदारियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश उन्होंने घर-घर क...