स्वच्छ कुण्ड पर 20 जून को होगा विशेष योग कार्यक्रम
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे योग सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम द्वारा 20 जून को श्री जाहरवीर गोगा महाड़ी परिसर स्थित स्वच्छ कुण्ड (अमृत सरोवर) के तट पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर नगरायुक्त शिपू गिरि ने गुरुवार को निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। उन्होंने स्वच्छ कुण्ड परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नगरायुक्त ने योग कार्यक्रम स्थलों और पार्कों की विशेष सफाई, सौंदर्यीकरण, योग विषयक पेंटिंग एवं स्लोगन लिखवाने के निर्देश दिए। साथ ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी वार्डों में पार्षदों के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.