वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत छावनी क्षेत्र में स्वच्छता पार्क का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को मेजर जनरल अमित सिंह सोहल, ब्रिगेडियर जयदीप चन्दा, एसबीआई पेमेन्टस के एमडी सुजय कुमार यादव एवं एसबीआई फाउंडेशन के एमडी स्वपन धर ने पार्क का उद्घाटन किया। पार्क का निर्माण छावनी परिषद वाराणसी, एसबीआई फाउंडेशन (सीएसआर शाखा) व फीडबैक फाउन्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कराया गया है। छावनी परिषद के सीईओ सत्यम मोहन ने कहा कि स्वच्छता पार्क स्वच्छ काशी का संदेश देगा। यह वेस्ट नो मोर की थीम पर आधारित है। घर पर कम्पोस्ट खाद बनाने, री साइकिलिंग तथा वेस्ट टू आर्ट जैसी पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया है। मेजर जनरल अमित सिंह सोहल ने सफाई कर्मियों और स्वच्छता के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.