गढ़वा, फरवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। उसके साथ ही समाज के विभिन्न् वर्ग के लोगों के आसन्न नगर सरकार से उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। स्थानीय कलाकारों का कहना है कि शहर में कचरा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ विकास हो। स्वच्छ और स्वस्थ समाज की आवश्यकता समय की मांग है। उसके लिए बेहतर व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य और विकसित समाज की पहचान उसकी स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं से होती है। आज बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के कारण कचरा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यवस्थित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। अगर इन दोनों क्षेत्रों पर गंभीरता से कार्य किया जाए तो समाज को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है। सबसे पहले कचरा प्रबंधन की बात करें तो सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, बाजारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.