स्वच्छ और विकसित शहर बनाना ही हमारा उद्देश्य-अनिल उरांव
लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। नगर पर्षद लोहरदगा के अध्यक्ष अनिल उरांव ने गुरूवार को वार्ड नंबर आठ के न्यू रोड, बजरंगबली मंदिर के पीछे दोनों मोहल्लों का दौरा किया। इस मौके पर वार्ड नंबर आठ की पार्षद अविनाश कौर उनके साथ दौरे में शामिल थीं। लोगों ने अध्यक्ष को बताया कि बरसात के मौसम में नाली की समस्या के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने भी यह बताया कि पूर्व में ही पिछले बोर्ड में इन मोहल्ले के नाली के लिए लिख कर दिया गया था। लेकिन इस बीच में ढाई साल चुनाव नहीं हुआ और कार्य बंद रहा। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं व स्वच्छता पर हुई चर्चा, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर इस पर अध्यक्ष ने कहा कि बरसात से पहले ही नाली की समस्या का समाधान करने का मेरा प्रयास है। यह भी कहा कि स्वच्छ एवं विकसित लोहरदगा ही हमारा उद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.