औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- विधानसभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कुटुंबा प्रखंड में विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। कार्मिक प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी ग्रामीण विकास पदाधिकारी आदर्श कुमार नंदा तथा प्रभारी पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रणविजय कुमार और बीएओ दीपक बनाए गए हैं। सामग्री प्रबंधन कोषांग में वरीय पदाधिकारी आदर्श कुमार नंदा तथा प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा पीओ अवधेश कुमार अनिल हैं। वाहन प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी बीडीओ प्रियांशु बसु तथा प्रभारी पदाधिकारी सीओ चंद्रप्रकाश बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता, विधि व्यवस्था एवं जन शिकायत कोषांग के वरीय पदाधिकारी सीओ चंद्रप्रकाश तथा प्रभारी पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दिव्य शक्ति हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बल कोषांग में वरीय पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.