स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में यूपीएस कुतुबपुर लबडौला को देश में 55वीं रैंक
सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। विकास क्षेत्र नागल के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडौला ने राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 में देशभर में 55वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता विद्यालयों में शामिल किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निदेश में देशभर के कक्षा एक से 12 तक के करीब 14.75 लाख सरकारी और निजी विद्यालयों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 191 विद्यालयों को विजेता घोषित किया गया, जिनमें कुतुबपुर लबडौला विद्यालय भी शामिल है। विद्यालय की इस उपलब्धि में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल के नेतृत्व और खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहायक अध्यापक कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.