स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में कस्तूरबा कोंच को देश में मिला 14 वां स्थान
उरई, जून 20 -- उरई। संवाददाता केंद्र सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 जारी कर दी गई है। इस रेटिंग में प्रदेश के 11 विद्यालयों का चयन हुआ है। इसमें उत्तर प्रदेश के दो कस्तूरबा विद्यालयों ने राष्ट्रीय रैंकिंग में स्थान बनाया है। जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोंच जालौन ने देश भर में 14वीं रैंक हासिल की है।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कोंच की वार्डन वंदना वर्मा ने बताया कि उन्हें इस रैकिंग के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन को स्वीकार करने के बाद अलग अलग महीनों में तीन बार अलग अलग टीमों ने विद्यालय का निरीक्षण किया और बिंदुवार रिपोर्ट तैयार की। टीम ने स्वच्छता, कचरा निस्तारण, वाटर हारवेस्टिंग, बिजली, पानी का संरक्षण, हरित परिसर आदि बिंदुओं पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.