स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन में शामिल होंगे 2489 विद्यालय
भागलपुर, अगस्त 20 -- भागलपुर। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन (एसएचवीआर) के तहत जिले के 2489 सरकारी और निजी विद्यालय को शामिल किया जाएगा। एसएचवीआर पोर्टल पर इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला शिक्षा कार्यालय में डीपीओ समग्र शिक्षा महेश प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी प्रखंडों से नामित शिक्षक और प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी शामिल हुए। एसएचवीआर के तहत जल, शौचालय, साबुन से हाथ धोने, संचालन एवं अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ गतिविधियों के आधार पर 60 संकेतकों से मूल्यांकन होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला स्तर पर आठ, राज्य स्तर पर 20 और देशभर के 200 विद्यालयों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.