चाईबासा, जून 13 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को एसआईआर के संबंध में बीएलए 2 के बूथ लेवल एजेंट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने एसआईआर के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वच्छ एवं पारदर्शी वोटर लिस्ट ही स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है। बैठक में एसआईआर एवंबीएलए 2 से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें नए मतदाता जोड़ना,नाम विलोपन करना, संशोधन कार्य कराना,डुप्लिकेट नाम को चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- भाजपा का बीएलए-2 कार्यशाला में मतदाता सूची पुनर...