रामगढ़, अक्टूबर 3 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र में शनिवार को स्वच्छता ही सेवा 2026 का समापन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक शंभु कुमार सिन्हा थे। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी आशीष झा ने किया। समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा प्रोजेक्ट, सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट, आरबी हाई स्कूल सांड एवं एपेक्स पब्लिक स्कूल मरंगमरचा के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि शंभु कुमार सिन्हा ने अभियान के सफल आयोजन के लिए सीएसआर अधिकारी आशीष झा एवं रजरप्पा क्षेत्र की पूरी टीम को बधाई दी। यह भी प...