बेगुसराय, सितम्बर 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को ई-किसान भवन नावकोठी में पदाधिकारियों एवं स्वच्छता कर्मियों की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता डीसी आफताब आलम ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे सफल बनाने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है। मौके पर बीडीओ राहुल रंजन, बीपीएम मनोरंजन कुमार, बीएचएम आनंद ईश्वर, सीडीपीओ गुंजन मौली, एलएस शालिनी कुमारी, पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार, अशोक कुमार, फूलेना कुमार, रेखा कुमारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लिंगानुपात में सुधार के लिए चलाएं जागरुकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...