स्वच्छता ही सेवा के तहत डीजीएमएस में चिकित्सा शिविर
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत डीजीएमएस में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मुख्यालय के वर्कशॉप हॉल में आयोजित शिविर में आरटी मांडेकर, महानिदेशक, डीजीएमएस, वीर प्रताप, उप महानिदेशक, के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे। शिविर का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मियों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा निवारक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शूगर की जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा पात्रता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.