धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद धनबाद नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन पर गुरुवार को निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से चल रहा था। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने सभी सफाई मित्रों, पर्यवेक्षकों, निरीक्षकों एवं निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी अथक मेहनत और समर्पण भाव के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के आयोजन के साथ-साथ यह अभियान चलाया गया और हमारे सफाई मित्रों ने दिन-रात अथक परिश्रम कर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखा। मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी, सहायक नगर आयुक्त प्रसून्न कौशिक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.