स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोमवार को रेलवे स्काउट एंड गाइड के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं, रेलवे ट्रैक, स्टेशनों व आसपास के रेल परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का फोकस कचरा हटाने, साफ़-सफ़ाई बेहतर करने और रेलवे के आसपास के माहौल को साफ़, स्वच्छ और अच्छी तरह से बनाए रखने पर था। रेलवे में स्वच्छता सेवा अभियान 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक चलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर रांची खड़गपुर एवं अन्य मंडल में भी स्वच्छता सेवा 2026 अभियान शुरू है। इसमें छात्रों, रेलवे कर्मचारियों और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। छात्रों ने ड्राइंग, पेंटिंग और पोस्टर बनाने जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.