लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।अखिल भारतीय धोबी महासंघ, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को संत गाडगे की जयंती मनाई गयी। इसमें धोबी महासंघ के जिला अध्यक्ष दिनेश रजक द्वारा संत गाडगे बाबा के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कहा कि बाबा ने शिक्षा और स्वच्छता पर ज्यादा जोर दिया था। इस प्रकार आज हमें भी शिक्षा और स्वच्छता पर ज्यादा जोर देना होगा। शिक्षित समाज से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। स्वच्छता हमारा मूल उद्देश्य होना चाहिए। जयंती समारोह में लोहरदगा नगर पालिका से निर्वाचित हुए वार्ड 23 के वार्ड पार्षद अशोक रजक को समाज की ओर से शाल दे कर सम्मानित किया गया। वार्ड पार्षद अशोक रजक ने कहा कि वह हमेशा समाज के लिए भी कार्य करते रहेंगे। जयंती समारोह में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के संरक्षक सुखदेव रजक, रामू बैठा, सुरेश बैठा, नरेश रजक, उमेश रजक, विकेश रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.