छपरा, अप्रैल 3 -- फोटो- 3- महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन प्रदान करते भाजपा नेता शैलेंद्र शेंगर छपरा। बालिकाओं के स्वास्थ्य व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा सीपीएस, छपरा में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का हस्तांतरण व सफल स्थापना की गयी। यह पहल समाजसेवी शैलेन्द्र सेंगर के सौजन्य से संभव हो सका, जिन्होंने बालिकाओं के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किशोरावस्था में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस मशीन के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही सहज व सम्मानजनक तरीके से सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प', डॉ. विक्की आनंद, डॉ. विका...