सासाराम, सितम्बर 29 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर निगम के स्वच्छता साथियों ने तिलेश्वर मंदिर तकिया में जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों, महिलाओं और छात्रों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी दी गई। लोगों को गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे को स्रोत स्तर पर अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...