स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग की तैयारी में जुटा चास नगर निगम, वार्डवार शुरू हुआ विशेष अभियान
बोकारो, मई 21 -- चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम पिछले छह वर्षों में स्वच्छता सर्वेक्षण में कोई खास स्थान हासिल नहीं कर पाया है, लेकिन निगम चुनाव के बाद अब वर्ष 2026 के स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण और ओडीएफ मानकों को पूरा करने के लिए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा कचरा उठाव, साफ-सफाई और शौचालयों की व्यवस्था में सुधार के लिए अलग-अलग टीमों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों से कचरे के ढेर हटाए जा रहे हैं, वहीं सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर पेंटिंग कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ओडीएफ सहित स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर साफ सफाई में जुटा नगर निगमस्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.