सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। नगर निगम आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियों में जुट गया है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने आउटसोर्स के माध्यम से 110 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की है। शहर में सफाईकर्मियों की कमी के चलते कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जिसे सुधारने के उद्देश्य से 200 सफाईकर्मियों की भर्ती की मांग की गई थी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, नियुक्त किए जाने वाले सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन 422 रुपये का वेतन दिया जाएगा। उन्हें प्रत्येक महीने 26 कार्य दिवसों के आधार पर भुगतान किया जाएगा। यह भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से की गई है, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। बताया जा रहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.